फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की पत्नी की अस्थियां गंगा में विसर्जित  

Tue, 18 Aug 2020 06:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • बेटे आशुतोष शर्मा ने विसर्जित की अस्थियां
विज्ञापन
अस्थि विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति स्व. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला देवी की अस्थियां विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित कर दी गई। उनके बेटे आशुतोष शर्मा ने वीआईपी घाट पर अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की पहली महिला विधायक और पूर्व राष्ट्रपति स्व. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा की अस्थियां लेकर उनके परिजन मंगलवार को यहां पहुंचे। तीर्थ पुरोहित पंडित त्रिलोकी नाथ चाकलान और उनके सहयोगी देवेंद्र शुक्ला व कपिल मिश्रा ने पूजा अर्चना के बाद अस्थियों को विसर्जित करवाया।


इस दौरान बेटा आशुतोष शर्मा के साथ उनकी बेटी जय श्री, उनके दामाद श्याम सुंदर शर्मा, पोती तान्या शर्मा, सोनिया शर्मा, श्रेया शर्मा और पारिवारिक मित्र पूर्व निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ बोर्ड के पूर्व निदेशक मुजतबा मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्मकांड संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने पुरोहित द्वारा लाई गई बही में अपना नाम भी दर्ज कराया। इस मौके पर अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह और तहसीलदार आशीष घिल्ड़ियाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें