फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: 25 मई को धौलीगंगा नदी में बहे दो युवकों में से एक युवक का शव मिला

Tue, 18 Aug 2020 01:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 25 मई को तल्ला दारामा घाटी के बोंगलिंग गांव में धौलीगंगा नदी में बने चलगम पुल के साथ बहे युवकों में से एक युवक का शव बरामद हो गया है। पुलिस और एसडीआरएफ दोनों युवकों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


16 अगस्त को खेत गांव में नदी किनारे घास काट रही महिलाओं को एक युवक का शव दिखाई दिया। महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।


एसडीआरएफ और पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त सोबला निवासी मान बहादुर उम्र 24 नाम से हुई है। दूसरे लापता 28 वर्षीय युवक भीम सिंह सुवा निवासी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है। लापता दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें