फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: अंकिता भंडारी मामले में वायरल ऑडियो का मामला, उर्मिला सनावर का मोबाइल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा

Wed, 21 Jan 2026 11:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पिछले दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें वीआईपी का जिक्र हुआ था। इसके बाद प्रदेश में हलचल तेज हो गई थी।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में ऑडियो वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर का मोबाइल फोन जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। साथ ही वॉयस सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब एसआईटी ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिछले दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें वीआईपी का जिक्र हुआ था। इसके बाद प्रदेश में हलचल तेज हो गई थी। इस मामले में बहादराबाद, झबरेड़ा थाने के अलावा देहरादून में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और एसआईटी का गठन कर दिया गया था। पिछले दिनों उर्मिला ने एसआईटी के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराए थे। अगले दिन सुरेश राठौर से भी पूछताछ हुई थी।

Uttarakhand: सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण, SIT ने तीन दरोगा और एक एएसआई को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह उर्मिला सनावर ने कोर्ट पहुंचकर अपना मोबाइल फोन जमा करा दिया था और वॉयस सैंपल भी लिए गए थे। पूर्व विधायक ने भी कोर्ट में पेश होकर वॉयस सैंपल दिए थे। अब एसआईटी ने जांच के लिए मोबाइल फोन चंडीगढ़ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें