इस पर रात को करीब 11 बजे जब पुलिसकर्मी उसे साथ लेकर बताए गए स्थान पर मुकदमे से संबंधित माल बरामद करने के लिए पहुंचे। तभी बरामदगी की कार्रवाई के दौरान अचानक अमजद, कांस्टेबल आशीष कुमार को गंगनहर की ओर धक्का देकर अंधेरे में भाग निकला। इससे पहले की पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते वह अंधेरे में झाड़ियों में गायब हो गया।
पुलिसकर्मियों ने पहले आशीष को गंगनहर से खींचा। इसके बाद उन्होंने अमजद की तलाश की लेकिन वह भाग निकला। पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की घटना पर हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस टीमें उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश में आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों पर आरोपी की तलाश में जुटी हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।