फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: 17 हाथियों पर नजर, डब्लूडब्लूएफ के सहयोग से छह को पहनाया जाएगा रेडियो कॉलर

Mon, 19 Oct 2026 11:05 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

16 से 17 हाथी हैं, जो आबादी वाले क्षेत्रों में मूवमेंट करते हैं। अब इनके झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी की पहचान करने का काम किया जा रहा है, इसमें कुछ की पहचान कर भी ली गई है। इसके बाद चिह्नित छह हाथियों को रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन महकमा भी हरिद्वार कुंभ के दृष्टिगत तैयारी कर रहा है। हाथियों के झुंड के आबादी वाले इलाके में पहुंचने से रोकने के लिए हाथियों के झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी की पहचान की जा रही है, जिनको रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा। फिर इसके माध्यम से भी हाथियों के मूवमेंट का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन


हरिद्वार वन प्रभाग में हाथियों के आबादी वाले इलाके में पहुंचने और नुकसान की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आने वाले समय में कुंभ है, ऐसे में वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। हरिद्वार रेंज में खाई खोदा जाना है, साथ ही सोलर फेंसिंग लगाई जानी है। इसके साथ ही हाथियों को रेडियो कॉलर भी लगाया जाना है।

मसूरी: लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझते रहे सैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध बताते हैं कि 16 से 17 हाथी हैं, जो आबादी वाले क्षेत्रों में मूवमेंट करते हैं। अब इनके झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी की पहचान करने का काम किया जा रहा है, इसमें कुछ की पहचान कर भी ली गई है। इसके बाद चिह्नित छह हाथियों को रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा। इसमें डब्लूडब्लूएफ सहयोग करेगा। यह काम दिसंबर से पहले पूरा किया जाना है। रेडियो कॉलर के माध्यम से हाथियों के झुंड के मूवमेंट की जानकारी रखी जाएगी। हाथी के आबादी वाले इलाके में पहुंचने की स्थिति का पता चलते ही टीम को अलर्ट किया जा सकेगा।

75 हाथी मित्र भी तैनात होंगे

वन महकमा हाथी मित्र भी तैनात करेगा। यह हाथी मित्र मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में मदद करेंगे। वन महकमे के अनुसार 75 हाथी मित्र को तैनात करने की योजना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें