फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी की रकम हड़पकर न्यूजीलैंड भाग गया हार्डवेयर कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कमेटी के नाम पर कई करोड़ हड़पने के आरोपी हाईवेयर कारोबारी और उसकी सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कारोबारी के न्यूजीलैंड में होने की जानकारी मिली है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कमेटी की रकम हड़प कर फरार होने पर यह मामला कई दिन से सुर्खियों में था। शुक्रवार को राजेंद्र नगर निवासी राजीव मिश्रा और विजय कॉलोनी निवासी बलदेव जायसवाल के नेतृत्व में कुछ लोगों ने एसएसपी ऑफि स पहुंचकर प्रदर्शन किया था। लोगों का आरोप था कि राजा रोड पर हार्डवेयर का कारोबार करने वाले संजीव गिरोटी निवासी बसंत विहार एन्क्लेव ने कमेटी बनाकर 40 लोगों से रकम जमा कराई थी। कमेटी में प्रतिमाह 21 हजार रुपये जमा किए जाते थे। गिरोटी के साथ उनकी सास भी कमेटी का संचालन करती थीं। रकम वापस करने का समय आने पर दोनों आनाकानी करने लगे और संजीव गिरोटी गायब हो गया। शहर कोतवाली पुलिस ने संजीव गिरोटी और उनकी सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी का कहना है कि आरोपी संजीव गिरोटी के न्यूजीलैंड में होने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें