देहरादून। शूटिंग प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना। एसबीपीएस की सृष्टि रावत ने 10 मीटर एयर रायफल और शूटर्स वर्ल्ड के नमन देओल ने 10 मीटर एयर पिस्टर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में रविवार को दो वर्गों की निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। 10 मी एयर रायफल में सृष्टि रावत ने 240 में से 232 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। 231 अंकों के साथ दिव्यांशु कपरवाण ने रजत और 230 अंकों के साथ प्रियांशी रावत ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
10 मी एयर पिस्टल स्पर्द्धा में विनीत बलूनी, अंशुमान, अंजली चमोला, अंशुल, अर्जुन सिंह, नमन देओल, सार्थक रघुवंशी और सिद्धार्थ ठाकुर ने टॉप में जगह बनाई। 231 अंक हासिल कर नमन देओल ने स्वर्ण, 226 अंकों के साथ अर्जुन सिंह ने रजत व 225 अंकों के साथ अंशु ने कांस्य पदक जीता। कोच अक्षय आनंद ने बताया कि दोनों स्पर्द्धाओं के टॉप-5 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।