फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Politics: कांग्रेस नेता हरक सिंह बोले-चुनाव लड़ने व विधायक बनने की मोहमाया नहीं, बताई बस एक इच्छा

Tue, 25 Aug 2026 03:08 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सियासत में पद और टिकट की दौड़ से अलग हरक सिंह रावत ने अपनी बात कही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनका लक्ष्य नहीं।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने और विधायक बनने की उन्हें कोई मोहमाया नहीं है। उनकी एक ही इच्छा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने।

हरक सिंह रावत ने सोशल मीडिया जारी बयान में कहा, जो दावेदार चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है, उसे टिकट का मौका नहीं मिलेगा। यदि हरक सिंह भी चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है तो पार्टी को मुझे भी टिकट नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ना व विधायक बनाना मेरा मकसद नहीं है, सिर्फ एक ही मोहमाया है कि कांग्रेस की सरकार बने।

हरक ने कहा, सहसपुर सीट पर पार्टी को लगेगा कि हरक सिंह के अलावा भी कोई अन्य व्यक्ति जीतने की क्षमता रखता है तो उसे टिकट मिले। आगामी चुनाव के लिए हर विधानसभा में पांच से 10 दावेदार हैं। वर्तमान में हमारे 20 विधायक हैं। 50 सीटों पर कांग्रेस नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...फटाफट इश्क में कई रिस्क:  दोस्ती-प्यार के रिश्ते अब कुछ क्लिक की दूरी पर, पहले पहचान, फिर भरोसा, आखिर में अपराध
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव जीत की थ्योरी भी साझा की। कहा, चुनाव में 25 प्रतिशत पार्टी की हवा होती है। जबकि 25 प्रतिशत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का व्यक्तित्व व 25 प्रतिशत सामाजिक तानाबाना व जातीय समीकरण व 25 प्रतिशत आर्थिक क्षमता निर्भर करती है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें