फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी कम नहीं हुई हैं हरक की मुश्किलें

Mon, 08 Aug 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harak singh rawat - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला भले ही आरोपों से मुकर गई, लेकिन हरक की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में जब तक मामले में फाइनल रिपोर्ट नहीं लगती, उनकी मुश्किलें भी बनी रहेंगी।
विज्ञापन


कानून के जानकारों के मुताबिक हरक सिंह रावत पर आरोप लगाने के बाद महिला के 164 के बयान हो चुके हैं और 164 के बयान के बाद महिला आरोप से मुकर गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच जब तक पूरी नहीं होती मामले में कुछ भी हो सकता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमीत सिंह बताते हैं कि महिला भविष्य में यह भी कह सकती है कि आरोप वापस लेने को उस पर दबाव बनाया गया। उसे डराया धमकाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है। लिहाजा जब तक एफआर नहीं लगती आरोपी मंत्री की मुश्किलें भी बनी रहेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा अदालत खुद भी इस मामले का संज्ञान ले सकती है। वरिष्ठ अधिवक्ता एसडी पंत के मुताबिक युवती के बार-बार बयान बदलने से गवाह अविश्वसनीय हो चुका है। उसके अविश्वसनीय होने का लाभ आरोपी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें