फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चॉकलेट संग करेंगे इजहार तो हसीना मान जाएगी

Sun, 09 Feb 2014 09:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड डे के दिन अगर आप अपने प्रिय को गुलाब का फूल नहीं दे सके तो निराश मत हों। क्योंकि चॉकलेट डे दिन को खास बनाने के लिए विशेष रोज चॉकलेट बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके जरिए आप रोज डे और चॉकलेट डे दोनों एक साथ मना सकेंगे। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन के लिए खास बने इस रोज चॉकलेट की कीमत भी वाजिब रखी गई है।

विशेष रोज चॉकलेट
मेरी मां कहती है, कोई भी काम करने से पहले मुंह मीठा करना चाहिए...एक चॉकलेट कंपनी का यह विज्ञापन चंद पंक्तियों में काफी कुछ कह जाता है। प्यार के सप्ताह का तीसरा दिन भी चॉकलेट के ही नाम है। नैनी बेकर्स ने इस मौके पर विशेष रोज चॉकलेट बनाया है।

जो दूर से सुर्ख लाल गुलाब की कली जैसा दिखाई देता है। इसकी कीमत 40-50 रुपए है। हैंडमेड चॉकलेट के भी विशेष गिफ्ट पैक तैयार किए गए हैं। चॉकलेट कंपनियों ने मौजूदा रेंज को ही बाजार में रखा है।
विज्ञापन


इसकी वजह व्यवसायी बाजार का कमजोर होना बता रहे हैं। नैनी बेकर्स के संचालक वरुण गुलाटी के मुताबिक बाजार मंदा है, इसलिए कंपनियां भी नई चीज नहीं ला रही हैं। फिर भी वेलेंटाइन वीक के लिए चॉकलेट रोज बनाए हैं।

हार्ट केक में प्यार की मिठास

वैलेंटाइन वीक के लिए बाजार में बेकर्स ने विशेष केक तैयार किए हैं। खासकर दिल के आकार के केक युवाओं को खूब लुभा रहे हैं।

लोगों की मांग के मुताबिक अलग-अलग वजन के केक तैयार किए जा रहे हैं। इसमें स्ट्रॉबरी, पाइनएप्पल, इटेलियन, चॉकलेट केक की अधिक डिमांड है। इनकी शुरुआती कीमत 200-250 रुपए है।

चॉकलेट-डे के लिए है खास तैयारी
प्यार के इजहार के बाद अपने प्यार में मिठास भरने के लिए वेलेंटाइन वीक के तीसरा दिन रविवार को चॉकलेट-डे के रूप में मनाया जाएगा। बाजार में युवाओं को लुभाने के लिए दिल के आकार की चॉकलेट बाजार में उतारी है।

वहीं दिल की आकार की पेस्ट्री भी युवाओं को अपनी मौजूदगी का एहसास कराने को तैयार है। रानीपुर मोड स्थित गुड मार्निंग के संचालक ने बताया कि चॉकलेट-डे के अवसर पर बाजार में दिल के आकार की चॉकलेट बासकेट और दिल की आकार की पेस्टी बाजार में आई है।

दिलकश अंदाज में इजहार-ए-इश्क

वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे पर शनिवार को युवाओं ने सुर्ख गुलाबों के जरिए अपने पार्टनर से इश्क का इजहार किया। दिल जीतने की कोशिश किसी ने मसूरी की खूबसूरत वादियों में दिलकश अंदाज से की तो कुछ ने कैंडल लाइट डिनर के बीच।

कुछ ने प्रेमी का दिल जीता तो किसी ने लाइफ टाइम पार्टनर बनाने का फैसला कर लिया। प्रपोज डे पर शनिवार को शहर के पिकनिक स्पॉट रॉबर्स केब, सहस्रधारा, एमडीडीए पार्क, मैगी प्वाइंट में काफी युवा जुटे।

इस दौरान कुछ युवाओं ने प्रेमिका को शादी के लिए रिंग देकर प्रपोज किया, तो कहीं युवतियां भी प्रेम का इजहार करती दिखीं।

युवाओं में दिखा प्यार का खुमार

हरिद्वार में भी प्रपोज-डे का दिनभर युवाओं पर खुमार छाया रहा। सबने अपने अंदाज में प्यार का इजहार किया। किसी ने पार्टनर को रिंग देकर प्यार का इजहार किया तो कोई लांग ड्राइव की सैर करते हुए अपने प्यार की शुरुआत की।

प्रपोज-डे में किसी के हाथ सफलता लगी तो किसी के हाथ मायूसी। वैलेंटाइन डे के दूसरा दिन को प्रपोज-डे के रूप में मनाया जाता है। अपने दिल की बात कहने के लिए युवाओं को इस दिन का खासा इंतजार रहता है।

शनिवार को प्रपोज-डे का खुमार छाया रहा। किसी ने अपने पार्टनर को रिंग पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया तो किसी ने ग्रीटिंग देकर अपनी मोहब्बत को परवान चढ़ाने की कोशिश की। आर्चीज गैलरी की संचालक अमिता सिंह ने बताया कि प्रपोज-डे पर युवाओं में आर्टीफिशियल रिंग और ग्रीटिंग का जबरदस्त क्रेज रहा।
विज्ञापन

रोमांटिक फिल्म देखने पहुंचे युवा

किसी रोमांटिक फिल्म के बीच में प्यार का इजहार करना एक अलग और खास एहसास है। इसी मौके को भूनाने के लिए वैलेंटाइन वीक में निदेशक विनिल मैथ्यू की रोमांटिक फिल्म हंसी तो फंसी रिलीज हुई।

प्रपोज-डे के अवसर पर युवाओं में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज रहा। फिल्म देखने के लिए पेटांगन मॉल स्थित वेव सिनेमा में युवाओं की कतारें लगी रही।

चीला में लगा तांता
प्रपोज-डे पर राजाजी पार्क के मुख्य पर्यटन प्वांइट चीला में युवाओं का तांता लगा रहा। घने जंगल और एकांत में प्यार का इजहार करने की हसरत लिए कई युवा जोडे़ चीला वन रेंज सुबह ही पहुंच गए।

चीला वन रेंजर डीपी उनियाल ने बताया कि वैलेंटाइन वीक के अवसर पर पार्क में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें