फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडा जलालपुर बवाल: रुड़की में आज हिंदू संगठनों का हनुमान चालीसा पाठ का एलान, पुलिस अलर्ट

Wed, 20 Apr 2022 11:18 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

काली सेना ने आज भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान किया है, जिसे लेकर तहसील को मंगलवार की रात से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
बवाल के बाद से तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के विरोध में हिंदू संगठनों की ओर से आज भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा की दृष्टी से तहसील को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन


भगवानपुर के गांव डाडा जलालपुर में शनिवार रात को शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हुआ था। जिसे लेकर तनाव बना हुआ है। सोमवार को गांव में बैठक हुई थी और बवाल के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई, हिंदू नाबालिगों से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई और अन्य मांग की गई थी।

ये भी पढ़ें...धामी का चंपावत से चुनाव लड़ना तय: गहतोड़ी देंगे इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, दो दिन में साफ हो जाएगी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा न होने पर काली सेना ने आज भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान किया। जिसे लेकर तहसील को मंगलवार की रात से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है। तहसील और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, पुलिस दोनों समुदाय के लोगों पर नजर रखे हुए है। साथ ही रुड़की से लेकर देहात तक खुफिया विभाग अलर्ट है। एसपी देहात प्रमेंद्र दोबाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरी इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें