कर्णप्रयाग के राजकीय जूनियर हाईस्कूल पुडियाणी के बच्चों ने दूसरे स्कूलों के सामने उदाहरण पेश किया है।
पढ़ें, बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान
स्कूल के छात्र 'नई सुबह' नाम से हस्तलिखित साप्ताहिक समाचार पत्र निकाल रहे हैं। अभी पहला अंक प्रकाशित हुआ है। यह रचनात्मक यात्रा अपना सफर कितने पड़ाव पार करेगी, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
चहुंओर स्वागत
बावजूद इसके इस यात्रा का चहुंओर स्वागत हो रहा है। तहसील मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल पुडियाणी में 45 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
पढ़ें, जेपी जोशी को 'फंसाने' के लिए युवती ने ली थी 'ट्रेनिंग'
सुभाष खंडूरी की सोच और प्रधानाध्यापक बीसी केशवानी और सुखजीत रावत ने समाचार पत्र को अमलीजामा पहनाया। 9 नवंबर को समाचार पत्र का पहला अंक निकाला गया। कक्षा 8 के छात्र संदीप बालक समूह और निशा बालिका समूह की संपादक हैं।
पढ़ें, दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह
वे छात्र-छात्राओं की रचनाओं का संपादन कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक व शिक्षक भी संपादन में उनका सहयोग कर रहे हैं। बताया गया कि इससे उन छात्रों को मंच मिलेगा, जिनकी रचनाएं कहीं प्रकाशित नहीं होती।
इस तरह निकल रहा समाचार पत्र
ए फार साइज के साधे पेपरों पर बच्चे अपनी खबरों, कविताओं और समसामयिक घटनाओं को लिख रहे हैं। इन सभी पेपरों को 8 गुणा 6 साइज के बोर्ड पर चस्पा किया जा रहा है, जो एक सप्ताह तक यथावत रहेगा।
इनका कहना है
शिक्षक सुभाष खंडूरी ने समाचार पत्र निकालने का सुझाव दिया। पहले अंक में सभी 45 छात्र-छात्राओं ने अपने स्तर से कुछ न कुछ लिखा है। धनाभाव के कारण समाचारों को पेपरों पर लिखकर बोर्ड पर चस्पा किया जा रहा है। 18 दिसंबर को दूसरा अंक निकलेगा। यह प्रयास निरतंर जारी रहेगा।
- बीसी केशवानी, प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल पुडियाणी
शिक्षकों के सहयोग से हमें अहम जिम्मेदारी मिली है, जो हमारे मानसिक विकास के साथ जिज्ञासा को भी बढ़ाने में सहायक होगी।
- निशा व संदीप, बाल संपादक
जूनियर हाईस्कूल पुडियाणी अपने संसाधनों में ही समाचार पत्र निकाल रहा है। शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की जानी चाहिए।
- भूपेंद्र सिंह नेगी सीईओ चमोली (गोपेश्वर)