फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के भविष्य के लिए दिव्यांग शिक्षक ने पेश की मिसाल, सर्दियों की छुट्टियों में भी दे रहे क्लास

Fri, 04 Jan 2019 09:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कण्वघाटी/कोटद्वार
विज्ञापन
शिक्षक राजीव शर्मा
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के चलते जहां एक ओर शिक्षक छुट्टियों का आनंद ले रहे है, वहीं भाबर क्षेत्र के सिगड्डी के जीआईसी जयदेवपुर में एक ऐसे भी शिक्षक हैं जो छुट्टियों में भी बच्चों के सुनहरे भविष्य के सपने गढ़ने में जुटे हैं।  

विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं गणित के शिक्षक राजीव शर्मा की। राजीव एक पैर से दिव्यांग हैं, इसके बावजूद उनका बच्चों की पढ़ाई के लिए जुनून काबिले-तारीफ है। इन दिनों स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन राजीव शर्मा इन छुट्टियों में भी बच्चों की पढ़ाई के प्रति संवेदनशील नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन

शिक्षक राजीव शर्मा से पढ़ते छात्र
उनका मानना है कि गणित जैसे विषय में यदि थोड़ी अतिरिक्त मेहनत कर ली जाय तो इसका लाभ बच्चों को तो मिलता ही है, विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी बेहतर हो सकता है।

विद्यालय के बहुत से छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण वह परीक्षा की तैयारी के लिए ट्यूशन नहीं लगा पाते हैं। उनका कहना है कि वे बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए अतिरिक्त क्लास ले रहे हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक गौड़ ने भी शिक्षक राजीव शर्मा के प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें