फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: यूएस नगर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में फायरिंग, ग्रामीणों में फैली दशहत

Fri, 04 Jan 2019 09:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के यूएसनगर में शांतिपुरी क्षेत्र के गांधीनगर के पास सालों पुराने भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में फायरिंग हो गई। गुरुवार को गांव में दोनों गुटों में हुए कई राउंड फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भूमि को कब्जाने को लेकर विवाद दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहा था। गुरुवार को दोनों में तीखी नोक झोंक के बाद मामला फायरिंग तक पहुंच गया। सूचना मिलने के बाद पंतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही दोनो पक्ष मौके से फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना कोटखर्रा गांव में हुई। एक पक्ष ने जमीन जोतने का प्रयास किया तो दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया। जिससे दोनों पक्ष आमने- सामने आ गये। जिससे वहां विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने फायरिंग शुरू हो गई । 

दोनों पक्षों के मध्य हुई कई राउंड की फायरिंग में 5 गाड़ियों के टायर फट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले दोनो पक्ष मौके से फरार हो गये। समाचार लिखे जाने तक थाने में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के विरुद्ध तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें