हल्द्वानी के कालाढूंगी स्थित बोर नदी किनारे एक महिला की लाश मिली है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया गया महिला का सिर पत्थरों से कुचला हुआ है और धारदार हथियार से पेट भी फाटा हुआ है।
कुल्हाड़ी और पाटल से हमला, मौत
वहीं बाजपुर के केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव अस्कोट महौला में पैसों के लेन देन को लेकर कुछ लोगों ने खड़क सिंह (35) कुल्हाड़ी और पाटल से हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल खड़क सिंह को बरेली स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ा दिया। मामले में केस दर्ज किया जा चुका है।