तीन विभागों को मिलेगी मलिक के बगीचे की जमीन
नगर निगम मलिक के बगीचे की जमीन को तीन विभागों को देने जा रहा है। इसका प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेज दिया गया है। यह जमीन पुलिस, बाल विकास विभाग और सूचना विभाग को दी जाएगी। लोनिवि ने खाली कराई जमीन का जो सर्वे किया है, उसके आधार पर यह जमीन तीन बीघे से अधिक आ रही है।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मलिक के बगीचे की कुल जमीन करीब 30 बीघा है। इसमें से जो खाली पड़ी करीब तीन बीघा जमीन थी उस पर नगर निगम ने कब्जा लिया है। नगर निगम से तीन विभागों ने जमीन मांगी थी, जिसकी सहमति दे दी गई है।
वहां थाना बनना है इसलिए जमीन का कुछ भाग पुलिस को दिया जाएगा। बची जमीन बाल विकास विभाग और सूचना विभाग को दी जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। अंतिम निर्णय उन्हें ही करना है।