फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: हल्द्वानी में भड़की हिंसा पर बोलीं DM, यह सब सुनियोजित था, हमारी तैयारी पूरी थी, लेकिन...

Fri, 09 Feb 2024 01:15 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

Haldwani Violence News: पेट्रोल बम, पथराव करने से लेकर गोली चलाई गई। इसकी उम्मीद नहीं थी। लगता है कि ऐसी किसी एक्शन पर रिएक्शन कैसे किया जाएगा, उसकी तैयारी पहले से कर ली गई थी।
विज्ञापन
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा पर जिलाधिकारी वंदना का कहना है हमारी तैयारी पूरी थी, कोई कमी नहीं थी पर जिस तरह से टीम पर हमला हुआ है उससे लगता है कि यह सुनियोजित और योजनाबद्ध हमला किया गया है, जिसकी तैयारी पहले से थी।

विज्ञापन


पेट्रोल बम, पथराव करने से लेकर गोली चलाई गई। इसकी उम्मीद नहीं थी। लगता है कि ऐसी किसी एक्शन पर रिएक्शन कैसे किया जाएगा, उसकी तैयारी पहले से कर ली गई थी। जब शार्ट नोटिस पर पर ऐसी घटना हुई और प्लानिंग थी, अगर अधिक समय दिया जाता तो संभव है कि हालात ज्यादा खराब होते, उसका अंदाजा लगाना संभव नहीं है।

Haldwani Violence: बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान कैसे भड़की हिंसा, पढ़ें किस समय क्या हुआ

विज्ञापन

यह रणनीति का हिस्सा था कि तैयारी के लिए कम से कम समय दिया जाए, क्योंकि उग्र प्रतिक्रिया की आशंका थी, इसलिए शार्ट नोटिस दिया गया। इससे नुकसान को रोका जा सका। उनकी जानकारी के हिसाब से वर्तमान में केवल बनभूलपूरा क्षेत्र प्रभावित होने की बात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें