फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: गांव के बीचों बीच मिले गुलदार की तीन शावक, मचा हड़कंप

Sat, 18 Jan 2020 06:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
तीन शावक दिखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हल्द्वानी में कोटाबाग के भटलानी गांव के बीचों बीच गुलदार के तीन शावक मिलने से हड़कंप मच गया। देचोरी रेंज के गांव में मिले शावकों को देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। 

विज्ञापन


चरक भालू ने हमला कर तीन गायों को मार डाला

ऋषिकेश में यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सभा सिंदुड़ी में बीती रात चरक भालू ने गौ शाला की छत तोड़कर तीन गायों को मार दिया। इस तरह गौ शालाओं पर हो रहे हमले के चलते ग्रामीण दहशत में हैं।

ग्राम प्रधान मीना देवी बेलवाल ने बताया कि बीती रात चंद्र प्रकाश बेलवाल की गौशाला की छत तोड़कर चरक भालू गौशाला के अंदर घुस गया। गौशाला के अंदर घुसने बाद चरक भालू ने उनकी तीनों गायों को मार दिया। इस दौरान चंद्रप्रकाश बेलवाल व उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो वह जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। ग्रामीणों में रामलाल बेलवाल, मदन भट्ट, नरेंद्र जुगलान, विनोद जुगलान, सुखदेव गुसांई, सुभाष जुगलान, दर्शनलाल जुगलान आदि ने वन विभाग प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें