फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सीएम धामी के दौरे का काले झंडे दिखाकर विरोध करने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, कई गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 02:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर गौला संघर्ष समिति के नेताओं ने भी काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति नेता पम्मी सैफी समेत 50-60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हल्द्वानी में सीएम धामी के दौरे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले गौला संघर्ष समिति और यूथ कांग्रेस के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आंवला गेट के पास सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का उद्घाटन सीएम को करना था। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता हेमन्त साहू को काले झंडे दिखाकर विरोध करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी अंकिता हत्याकांड और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकरियों की पुलिस से झड़प भी हो गई।

विज्ञापन


नदी में बहे दो सगे भाई: आंखों में आंसूओं का सैलाब...मां देख रही राह, बदहवास पिता लगा रहे थाने के चक्कर

गौला संघर्ष समिति के 50-60 कारोबारी गिरफ्तार

सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर गौला संघर्ष समिति के नेताओं ने भी काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति नेता पम्मी सैफी समेत 50-60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि गोला खनन संघर्ष समिति 108 क्विंटल से अधिक वाहन की निकासी पर प्रतिबंध की व्यवस्था खत्म किए जाने का विरोध कर रही है। पहले गोला नदी में 108 क्विंटल खनिज से अधिक निकाले जाने पर संबंधित डंपर को एक दिन के लिए खनन से रोक दिया जाता था। बीते दिनों शासन ने यह व्यवस्था खत्म कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें