फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: मौसम को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Tue, 27 Jun 2023 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

सीएम धामी ने कहा कि एनडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहते हुए कार्य करें।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की दृष्टि से सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है। लिहाजा एनडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहते हुए कार्य करें।

मौसम को देखकर करें चारधाम यात्रा

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले यात्री मौसम विभाग के पूर्वानुमान और चेतावनी को देखते हुए ही आगे बढ़ें। कहा कि कावड़ यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है। जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


Dehradun: 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के बाद हुआ विवाद, सीएम के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

सरकारी भूमि से खुद ही हटा लें कब्जे

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2700 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर कब्जे को चिन्हित किया है। इसमें काफी कब्जे को हटाया भी जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह खुद ही कब्जे को खाली कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें