फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: देह व्यापार के मामले में वांछित महिला 12 वर्ष बाद गिरफ्तार, पहचान बदलकर हिमाचल में रह रही थी आरोपी

Tue, 21 Mar 2023 02:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी तहसील स्थित शीशगढ़ निवासी महिला को काठगोदाम पुलिस ने अगस्त 2008 में देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देह व्यापार के मामले में वांछित एक महिला आरोपी को पुलिस ने 12 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला यूपी की जेल से छूटकर फरार हो गई थी। तब काठगोदाम पुलिस ने उसे वांछित घोषित कर दिया था। मंगलवार को वह हल्द्वानी में अधिवक्ता से मिलने पहुंची थी। तभी काठगोदाम पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: कैग की रिपोर्ट में खुलासा, पांच साल में 93% शहरी गरीबों को नहीं मिला सस्ता घर

जानकारी के अनुसार, यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी तहसील स्थित शीशगढ़ निवासी महिला को काठगोदाम पुलिस ने अगस्त 2008 में देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद महिला रुद्रपुर के शिवनगर स्थित किराए के घर से फरार हो गई थी। भागने के बाद महिला ने अपनी पहचान बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित बरसड़ में रहने लगी थी। पुलिस ने महिला आरोपी को वांछित बनाते हुए 20,000 का इनाम भी घोषित किया था। सोमवार देर शाम महिला अपने अधिवक्ता से मिलने हल्द्वानी पहुंची तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं, मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें