फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में 13 वर्ष के बच्चे की मौत, दो दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत

Mon, 13 Feb 2023 04:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

परिजनों के मुताबिक, जांच के बाद प्रथम को कोल्ड डायरिया होने की पुष्टि हुई थी। कुछ घंटे के इलाज के बाद प्रथम की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में हल्द्वानी के लालकुआं में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवाहर नगर निवासी अरुण प्रकाश ने बताया कि उनके पोते प्रथम कुमार (13) की दो दिन पहले ताबीयत बिगड़ी थी। स्थानीय स्तर पर ही डॉक्टर से इलाज कराया था, लेकिन सोमवार की सुबह बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे।   

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे तक रहेगा ठंड का असर, 15 फरवरी से गर्मी बढ़ने के आसार
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, जांच के बाद प्रथम को कोल्ड डायरिया होने की पुष्टि हुई थी। कुछ घंटे के इलाज के बाद प्रथम की सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन परिजनों ने एसडीएम से मुलाकात कर पोस्टमार्टम न कराने की अपील की। इस पर एसडीएम के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें