फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2020: एक महीने में वापस मिल जाएंगे हज यात्रा के लिए जमा पैसे और पासपोर्ट

Wed, 24 Jun 2020 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • हज कमेटी उत्तराखंड के कैंप कार्यालय में करना होगा संपर्क
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज यात्रा के लिए चयनित लोगों को उनके पैसे और पासपोर्ट एक माह के भीतर मिल जाएंगे। साथ ही अगले साल होने वाली यात्रा में इस साल के नामों को वरीयता दी जाएगी। यह जानकारी उत्तराखंड हज यात्रा समिति के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री शमीम आलम ने दी है। 

विज्ञापन


कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए सऊदी अरब सरकार ने इस साल हज यात्रा को स्थगित कर दिया है। चेयरमैन ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।

इनके अनुसार जिन प्रस्तावित यात्रियों ने यात्रा के लिए पैसे जमा कराए थे उनके पैसे कवर हेड के खाते में एक माह के भीतर जमा करा दिए जाएंगे। साथ ही यदि किसी के पैसे वापस नहीं आते तो कवर हेड अपना खाता संख्या प्रमाणित कर विभाग की वेबसाइट और ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 की कई गाइडलाइंस लागू रहेंगी

चेयरमैन ने बताया कि यात्रियों के पासपोर्ट हज कमेटी उत्तराखंड के कैंप कार्यालय मोहब्बेवाला, देहरादून और पिरान कलियर, जिला हरिद्वार से वापस किए जाएंगे। हालांकि, इनकी वापसी में कोविड-19 की कई गाइडलाइंस लागू रहेंगी। मसलन यहां प्रशासन के दफ्तर खुलने के नियम लागू रहेंगे।

एक साथ भीड़ नहीं लगानी है। सामाजिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्रियों की समस्या को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन लोगों के नाम इस साल हज यात्रा के लिए चुने गए हैं उनके नामों को वर्ष 2021 में होने वाली यात्रा में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें