इनमें वेटिंग लिस्ट के आधार पर आवेदकों को मौका दिया गया। मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें सूचित कर दिया गया। अब सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने महिलाओं के लिए 500 सीटों का इजाफा किया है। इनमें केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनके मेहरम इस बार हज यात्रा पर जा रहे हैं। शर्त यह है कि वह महिला इससे पूर्व हज यात्रा पर न गई हो।
छह मई तक जमा करना होगा आवेदन का प्रिंट
प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम ने बताया कि सेंट्रल हज कमेटी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का प्रिंट और संबंधित प्रमाण पत्र उत्तराखंड हज कमेटी के मुख्यालय रुड़की (हरिद्वार) स्थित हज हाउस में छह मई तक जमा कर करना होगा। कुर्राअंदाजी से चयनित महिला आवेदकों को हज पर जाने का मौका दिया जाएगा।