डॉ. टम्टा ने उसकी अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच कराई तो पेट में बालों का एक बड़ा गुच्छा होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन कर बालों का गुच्छा निकालने का फैसला किया।
बुधवार को डॉ. केके टम्टा ने ऑपरेशन कर बालों का गुच्छा निकाल दिया। उन्होंने बताया कि कई बच्चों को बाल चबाने की आदत पड़ जाती है। धीरे-धीरे यह पेट में जमा होने लगते हैं। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. मोहित गोयल, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. हेमा सक्सेना, डॉ. दीपिका तिवारी, स्टाफ नर्स पुष्पा सिंह, प्रतिमा सिंह आदि शामिल रहे।
वर्षों तक नहीं गलता पेट में बाल
डॉक्टरों का कहना है कि, अक्सर बचपन में बाल चबाने वाली लड़कियों में यह शिकायत मिल रही है। बाल चबाने पर पेट में बाल 25 साल बाद भी नहीं गलता। उसका गुच्छा बनने लगाता है और मरीज को उल्टी की शिकायत शुरू हो जाती है।