फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब, केदारनाथ में कल शाम से बर्फबारी जारी

Wed, 27 Nov 2019 01:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

आज लगातार दूसरे दिन उत्तराखंड में मौसम खराब रहा। सुबह से ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। दोपहर डेढ़ बजे बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। चारधाम की बात करें तो यहां आज तड़के ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून सहित पांच जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। बारिश-बर्फबारी और ओले पड़ने की वजह से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो बर्फबारी

केदारनाथ में कल शाम से बर्फबारी जारी है। अभी तक दो फीट तक बर्फ जम चुकी है। माइनस चार डिग्री सेल्सियस पारा बना हुआ है।

रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है और निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है। राज्य की पहाड़ी इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं।

चमोली में निजमूला घाटी में आज तड़के से हल्की बर्फबारी जारी है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशाली गांव के आसपास भी आज बर्फबारी हुई। जिसके बाद यहां हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है। औली में भी आज तड़के बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट आ सकती है

सोमवार देर रात से ही प्रदेशभर में बादल छा गए थे। देर रात देहरादून सहित अनेक इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को दिनभर प्रदेशभर में बादल छाए रहे। दून सहित मैदानी इलाकों में जहां हल्की बारिश हुई तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले में ओले पड़ सकते हैं।

इसके अलावा अनेक स्थानों पर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें