फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट: इन 5 जिलों में 24 घंटे होगी ओलावृष्टि, बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Mon, 04 Mar 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में 24 घंटे तक ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा प्रदेशभर में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में रविवार की रात से अगले 24 घंटे तक ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी होगी। राजधानी में भी दिनभर बादल, बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की वजह से प्रदेशभर में तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।

तेज धूप से बढ़ी गर्मी, बारिश से फिर ठंडा पड़ा पारा

राजधानी में रविवार को सुबह से तेज धूप खिली। इससे गर्मी बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री तक पहुंच गया। शाम को आई बारिश की वजह से पारा फिर गिर गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

रविवार को दोपहर को अचानक करीब चार बजे से आसमान में बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे की बारिश से तापमान फिर नीचे चला गया।शाम होने तक तापमान 15 डिग्री पर आ गया था।
 
अचानक आई बारिश की वजह से घर से बाहर घूमने निकले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शहर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी

केदारनाथ और बदरीनाथ में रविवार को भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। वर्तमान में धाम में 16 फीट से अधिक बर्फ है। पैदल मार्ग भी जंगलचट्टी के बाद से बर्फ से लकदक है, जिस पर आवाजाही संभव नहीं है। बीते सवा माह से मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते केदारनाथ में बिजली व पानी की सप्लाई ठप पड़ी है।

धाम में अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केदारघाटी में गौरीकुंड से गुप्तकाशी के बीच सवा घंटे तेज बारिश हुई। चमोली जिले में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह छह बजे थमी।
यहां भी दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल, औली, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। हालांकि शाम पांच बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया। शनिवार रात को भी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें