फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में सर्द हुआ मौसम, चार जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
hailstorm
विज्ञापन

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हिमपात और हल्की बारिश से मौसम सर्द हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में आज ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ओले गिरने का अनुमान है। 

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में यहां हल्की बारिश की भी चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। 

विज्ञापन

दिन में धूप रात को हो रही सर्दी

बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मसूरी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हाल ही में मौसम विभाग ने 22 से 25 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश हुई। 26 सितंबर से ही मौसम में थोड़ी गर्मी होने लगी थी। दिन में चटख धूप तो रात के समय हल्की सर्दी हो रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का असर अगले दो दिन तक रहने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें