फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गायनी इमरजेंसी व लेबर रूम शिफ्ट, दो इमरजेंसी ओटी बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदून अस्पताल में अब दो इमरजेंसी ओटी होगी, पुरानी ओटी में बनेगा पीडियाट्रिक वार्ड
विज्ञापन

I

I
I
Iदून अस्पताल की महिला एवं प्रसूति इमरजेंसी को इसी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दी गई है। अब यहां पर दो इमरजेंसी ओटी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी ओटी में बच्चों के लिए 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड बनाया जा रहा है।
I
I
I
Iदून अस्पताल की इमरजेंसी में सुविधाओं के विस्तार के लिए अब दो ऑपरेशन थिएटर बनाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह फैसला मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है। इमरजेंसी में कई बार एक साथ कई मरीज आ जाते हैं, जिन्हें आपात सर्जरी की आवश्यकता होती है। वर्तमान में यहां सिर्फ एक ही ओटी होने की वजह से मरीजों को कई बार परेशानी उठानी पड़ती है। अब अस्पताल की महिला एवं प्रसूति इमरजेंसी और लेबर रूम की जगह दो इमरजेंसी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

I
Iअब गायनी इमरजेंसी मेन इमरजेंसी के अधीन होगी
I

Iअस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों के अनुसार महिला एवं प्रसूति इमरजेंसी और लेबर रूम मुख्य इमरजेंसी के अधीन होगी। नई इमरजेंसी में सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक नई इमरजेंसी में तकनीकी संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे।
I
I
I
I
I
Iइमरजेंसी में हर रोज पहुंचते हैं करीब 300 मरीज
I

I
I
Iदून अस्पताल की इमरजेंसी में हर रोज करीब 300 मरीज पहुंचते हैं। इसमें कई गंभीर हालत में होते हैं। ऐसे में इमरजेंसी की सुविधाओं में विस्तार करना मरीजों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इमरजेंसी के इंचार्ज और उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस बिष्ट की ओर से इमरजेंसी में बेहतर प्राथमिक प्रबंधन के लिए योजना बनाई जा रही है। इसमें सभी कैडर के स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iगायनी इमरजेंसी को प्रथम तल पर शिफ्ट किया गया है। इसकी जगह पर ओटी तैयार करने का काम शुरू हो गया है। पुरानी इमरजेंसी ओटी में पीडियाट्रिक वार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। संभवत: अगले कुछ ही दिनों ओटी बनकर तैयार हो जाएंगी।
I
Iडॉ. नंदन सिंह बिष्ट,
उप चिकित्सा अधीक्षक व इमरजेंसी इंचार्ज, दून अस्पतालI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें