फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में राष्ट्रपति आज: घर से रास्ता देखकर निकलें, यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 03 Nov 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ में शनिवार से होने वाले दो दिवसीय ज्ञानकुंभ में शिरकत करने पहुंच रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम की शुक्रवार को रिहर्सल की गई। भेल हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। रिहर्सल के दौरान हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर सामने आई अव्यवस्थाओं को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए।  

विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पतंजलि योगपीठ में होने वाले ज्ञानकुंभ का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां कई दिन से चल रही थी। शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों को फाइनल टच दे दिया गया।

एडीजी इंटेलीजेंस वी विनय कुमार, एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार, आईजी कानून व्यवस्था दीपम सेठ, डीआईजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला हरिद्वार पहुंच गए थे।  आला अफसरान का काफिला सीधे पहले भेल स्टेडियम पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

फोर्स की तैनाती को लेकर भी गहन मंथन हुआ। हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था के बाकायदा फिर राष्ट्रपति के काफिले के कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना होने की रिहर्सल शरू हुई। रिहर्सल के दौरान काफिले के गुजरने के समय यातायात रोका गया।

हेलीपैड से होते हुए काफिला सीधा बहादराबाद, हाईवे से होते हुआ पतंजलि योगपीठ पहुंचा। पतंजलि योगपीठ में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम स्थल ही डी ब्रीफिंग भी हुई और आला अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

रिहर्सल के दौरान मिनट दर मिनट पर विशेष फोकस रहा। हेलीपैड से निकलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने और फिर प्रस्थान समय की भी पूरी समीक्षा की गई।  एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि कुछ कमियां सामने आई थी, जैसे की फोर्स की कमी कुछ प्वाइंट पर कम देखने को मिली, उसे पूरा करने के निर्देश दिए गए है।  

राष्ट्रपति आगमन पर रूट रहेंगे डायवर्ट 

राष्ट्रपति के जीटीसी हैलीपैड से आशियाना तक का यातायात प्लान 
- आईडीपीएल जीटीसी हैलीपैड से निकलने पर बल्लूपुर से कैंट आने वाले यातायात को कौलागढ़ से किशननगर की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। कैंट से पोस्ट ऑफिस तिराहा की तरफ  किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं आने दिया आएगा। 
- बिंदाल से जीटीसी की तरफ  जाने वाला यातायात किशननगर होकर कौलागढ़ से जा सकेगा बिंदाल से जीटीसी की तरफ  किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं आएगा। अनारवाला से आने वाले समस्त यातायात को सर्किट हाउस चौकी पर रोका आएगा।
- दिलाराम चौक से कैंट की तरफ  जाने वाला यातायात कालीदास तिराहा से डायवर्ट कर पथरिया पीर की ओर जा सकेगा। कोई भी वाहन कालीदास तिराहा से सर्वे ऑफ  इंडिया गेट की तरफ  नहीं जाएगा।
- मसूरी से आने वाला यातायात डायवर्जन से साईं मंदिर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। लोकल ट्रैफिक इंदरबाबा मार्ग तिराहा से डायवर्ट कर कैनाल रोड होते हुए निकाला जाएगा। 
- ग्रेट वैल्यू से जाखन की ओर जाने वाला ट्रैफिक कैनाल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- राजपुर रोड, सर्वे ऑफ  इंडिया गेट से कैंट रोड, सर्वे ऑफ  इंडिया गेट तक किसी प्रकार का यातायात नहीं आएगा।
विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश से आशियाना देहरादून तक का रूट प्लान 

- वीवीआईपी के एम्स ऋषिकेश से आशियाना के लिए प्रस्थान करने से पूर्व ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाले समस्त यातायात को श्यामपुर चौकी से 100 मीटर पहले रोका जाएगा व हरिद्वार से देहरादून आने वाले समस्त यातायात को नेपाली फार्म तिराहे से 100 मीटर पीछे बैरियर लगाकर प्वाइंट पर रोका जाएगा।
- ऋषिकेश से देहरादून आने वाले समस्त यातायात को भानियावाला तिराहे से 100 मीटर पहले प्वाइंट पर रोका जाएगा। 
- मियांवाला से डोईवाला की तरफ  जाने वाले समस्त यातायात को लच्छीवाला फ्लाईओवर पर प्वाइंट पर रोका जाएगा।
- आईएसबीटी से मियांवाला की ओर जाने वाले यातायात को कारगी चौक से डायवर्ट कर दूधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 6 नंबर पुलिया से जोगीवाला की ओर जाने वाले यातायात को रायपुर की ओर डायवर्ट किया आएगा। 
- वीवीआईपी फ्लीट के मोहकमपुर फ्लाई ओवर पहुंचने पर विधानसभा तिराहा, रिस्पना पुल, नेहरू कॉलोनी तिराहा, फव्वारा चौक, इनकम टैक्स तिराहा, अग्रवाल बेकरी, अतुल माहेश्वरी चौक तक मुख्य मार्ग से 50 मीटर पूर्व बैरियर लगाकर रोक दिया आएगा।
- वीवीआईपी फ्लीट के रिस्पना पहुंचने से पहले आराघर चौक से दिलाराम चौक तक मुख्य मार्ग से 50 मीटर पूर्व बैरियर लगाकर रोक दिया आएगा।
- चीला से आने वाले समस्त यातायात को बैराज पुल पार बैरियर लगाकर रोक दिया आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें