गुरु का दर्शन देख देख जीवां, करूं अरदास अपने सतगुरु पास, सब गोविंद है सब गोविंद है... जैसे कीर्तन के साथ श्रीगुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर रेस कोर्स स्थित गुरुद्वारे में संगतों को निहाल किया गया।
बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं को गुरुजी जी के समर्पण और बलिदान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुखमणि साहिब पाठ के बाद भजन कीर्तन किए गए। इस मौके पर सभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, दलीप सिंह, फूला सिंह, गुरदीप सहोता, दीदार सिंह, डीपी सिंह, गुरचरण वासु, मनमोहन सिंह, हरचरण सिंह, हरभजन आनंद, गगनदीप सिंह, हजूरी रागी दरबार, देशदीप सिंह रहे।
सांसद मनोरमा और पत्रकार नलिनी का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए हस्तियों को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा ने हाल ही में राज्यसभा के लिए चुनी गईं सांसद मनोरमा शर्मा डोबरियाल का सम्मान किया। धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की बेहतर कवरेज के लिए अमर उजाला की संवाददाता नलिनी गुसाईं का सम्मान किया गया।
सभा महासचिव गुरदीप सिंह सहोता ने बताया कि धार्मिक गतिविधियों के बेहतर कवरेज और प्रस्तुतिकरण के लिए पत्रकार नलिनी गुसाईं को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा समाजसेवी डा. एस फारूख, राकेश ओबेराय, विपिन नागलिया और खालसा परेड में प्रथम विजेता प्रभजोत सिंह, द्वितीय विजेता दीपजोत सिंह और तृतीय रहे जसप्रीत सिंह भी सम्मानित किए गए।