रविदास जयंती पर शनिवार को निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर शहर में तीन घंटे यातायात डायवर्ट रहेगा।
शोभायात्रा दोपहर ढाई बजे शिवाजी धर्मशाला से शुरू होगी, जो सहारनपुर चौक, आढ़त बाजार, डिस्पेंसरी रोड, दर्शन लाल चौक, लेंस डाउन चौक, कनक चौक, सर्वे चौक, करनपुर बाजार होते हुए डीएल रोड पर संपन्न होगी। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य ने इस दौरान लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है।
ये रहेगी व्यवस्था
- शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से दर्शनी गेट की तरफ बढ़ने पर निंरजनपुर मंडी से समस्त चौपहिया वाहनों को कमला पैलेस से जीएमएस रोड भेजा जाएगा। लालपुल से आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी और इन्दिरेश अस्पताल पर वापस किया जाएगा। बल्लीवाला से कांवली रोड आने वाले समस्त यातायात को बल्लूपुर से कमला पैलेस की तरफ भेजा जाएगा।
- शोभायात्रा का अगला हिस्सा डिस्पेंसरी रोड पर आने से पहले ट्रैफिक को प्रिंस चौक से दर्शनलाल चौक जाने वाले यातायात को तहसील चौक से दून चौक की ओर भेजा जाएगा। बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक आने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक भेजा जाएगा। घंटाघर से दर्शनलाल चौक जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जायेगा।
- शोभायात्रा का अगला हिस्सा लैंसडाउन चौक पहुंचने पर दर्शनलाल चौक और बुद्धा चौक से कोई भी वाहन लैंसडाउन की तरफ नहीं आएगा।
- शोभायात्रा के कनक चौक पहुंचने से पहले ही ओरिएंट चौक से यातायात ग्लोब चौक की ओर भेजा जाएगा।
- सर्वे चौक पर शोभायात्रा आने पर दिलाराम चौक से बैनी बाजार जाने वाला यातायात बहल चौक से घंटाघर जाएगा। सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सर्वे चौक आने वाला ट्रैफिक कर्जन रोड होते हुए कोरोनेशन की तरफ जाएगा। क्रॉस रोड और बैनी बाजार जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा।