फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देहरादून से भी उड़ान भरेगी ‘विस्तारा’, शुरू हुई बुकिंग, इतना होगा किराया

Sat, 08 Feb 2020 11:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 29 मार्च से दून-दिल्ली के बीच शुरू होगी हवाई सेवा, शुक्रवार से शुरू हुई बुकिंग
  • रोजाना दून से दिल्ली और दिल्ली से दून के लिए होगी फ्लाइट 
  • 2,499 रुपये होगा इकोनॉमी क्लास का किराया 
  • 12,299 रुपये होगा बिजनेस क्लास का किराया 
विज्ञापन
Air Vistara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा एयरलाइंस 29 मार्च से देहरादून-दिल्ली के बीच भी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने शुक्रवार से टिकट बुकिंग शुरू कर दी। रोजाना दून से दिल्ली और दिल्ली से दून के लिए एक-एक फ्लाइट चलेगी।

विज्ञापन


विस्तारा के चीफ कॉमर्शियल अफसर विनोद कन्नन ने बताया कि दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास का किराया 2,499 रुपये होगा। प्रीमियम इकोनॉमी में 4,699 और बिजनेस क्लास में 12,299 रुपये किराया लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए दिल्ली से अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पुणे, रांची, रायपुर और वाराणसी समेत अन्य शहरों के लिए सीधी सेवा उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार 29 मार्च से रोजाना दोपहर डेढ़ बजे फ्लाइट दिल्ली से रवाना होगी और करीब तीन बजे दून पहुंचेगी। वहीं, देहरादून से अपराह्न 3.30 बजे फ्लाइट चलेगी, जो 4.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें