I
Iगुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सरबत के भले के लिए की अरदास
I
I
I
Iगुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार की ओर से बृहस्पतिवार को गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यहां सरबत के भले के लिए अरदास की गई। इसके बाद संगत को प्रसाद वितरित किया गया।
I
I
I
Iगुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के बाद भाई नरेंद्र सिंह ने आसा दी वार का जमियां पूत भगत गोविंद की प्रगटिया सभ में लिखिया धुर का शबद गायन किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब का जीवन एक बड़े योद्धा के रूप में और परोपकारी वाला रहा है। मीरी-पीरी की दो तलवारें पहनकर उन्होंने धर्म और राजनीति का सुमेल किया। महासचिव सरदार गुलजार ने 22 जून को मनाए जाने वाले समागमों की जानकारी दी। प्रधान सरदार गुरबख्श सिंह राजन ने संगत को प्रकाश की बधाई दी। दविंदर सिंह भसीन ने कहा कि 22 जून को होने वाला समागम गुरुद्वारा नानक निवास लिटन रोड में आयोजित होगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री विश्वास डाबर, विशाल गुप्ता, सरदार पीएस कोचर, राजीव सचर, गोविंद मोहन, सुरजीत सिंह कोहली, सतनाम सिंह, अरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।I