फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरशरण सिंह बने उत्तराखंड क्रिकेट टीम के कोच

विज्ञापन
उत्तराखंड क्रिकेट टीम के कोच गुरशरण सिंह।
विज्ञापन
देहरादून। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गुरशरण सिंह उत्तराखंड सीनियर क्रिकेट टीम के कोच बनाए गए हैं। वे भास्कर पिल्लई का स्थान लेंगे। गुरशरण सिंह की कोचिंग में पिछले वर्ष उत्तराखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

आठ मार्च 1963 को अमृतसर, पंजाब में जन्मे गुरशरण सिंह ने 1990 में भारत के लिए एक टेस्ट और एकदिवसीय मुकाबला खेला है। एकमात्र टेस्ट में उन्होंने 18 और वनडे में चार रन बनाए थे। 1983 में अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए टेस्ट में रोजर बिन्नी के स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरे गुरशरण ने चार कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया था।
इसके अलावा उन्होंने 16 साल के अपने फर्स्ट क्लास करियर में 87 रणजी ट्रॉफी मुकाबले खेले। उनकी कप्तानी में ही पंजाब ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती। गुरशरण सिंह बीसीसीआई के लेवल व टू के कोच हैं। अगस्त 2018 में गुरशरण सिंह को अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। कुछ दिन पूर्व ही अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने उनका कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा की थी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सह सचिव महिम वर्मा ने बताया कि सीएयू पदाधिकारियों के प्रस्ताव पर गुरशरण सिंह ने सहमति जताई है।
विज्ञापन

आज दून पहुंचेंगे उन्मुक्त
उत्तराखंड टीम का हिस्सा बने उन्मुक्त चंद बृ्हस्पतिवार को दून पहुंचेंगे। प्रोफेशनल तौर पर टीम से जुड़े उन्मुक्त को सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान की जिम्मेदारी दी जा सकती है। चार सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी शुरू हो रही है। दूसरे प्रोफेशनल क्रिकेटर राहिल शाह और तन्मय श्रीवास्तव के अगले सप्ताह दून पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें