फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दौड़ में गुरशन प्रथम, कनिष्का ने जीता दोहरा खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स ट्रैक पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 112 बालक व 64 बालिकाओं ने अपना दम दिखाया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर के गुरशन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में भी ऊधमसिंह नगर की कनिष्का मनचंदा ने दोहरा खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आकर्षण रहे वरुण ओबेरॉय, जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अमेरिका से आए और 5000 मीटर और 10000 मीटर में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में भी ऊधमसिंह नगर के नवजोत सिंह, 400 मीटर में हरिद्वार के प्रखर शर्मा, 800 मीटर में अल्मोड़ा के धीरज बिष्ट, 1500 मीटर में काशीपुर के राम सिंह, 5000 मीटर में नैनीताल के दीपक भट्ट, 10000 मीटर में पौड़ी गढ़वाल के प्रभु महतो, 110 मीटर हर्डल में हरिद्वार के विक्रांत चौधरी, 400 मीटर हर्डल में बागेश्वर के नीरज चंदोला, 3000 मीटर स्टीपल चेज में नैनीताल के सागर राम, 21 किलोमीटर रेस वॉक में चमोली के परमजीत सिंह बिष्ट, ऊंची कूद में ऊधम सिंह नगर के वंश चौधरी, लंबी कूद में ऊधमसिंह नगर के सोहेल, ट्रिपल जंप में ऊधमसिंह नगर के भूपेंद्र बिष्ट, गोला फेंक व चक्का फेंक में देहरादून के अनिकेत काला, हैमर थ्रो में उत्तराखंड पुलिस के शिवकुमार, भाला फेंक में देहरादून के विकास शर्मा विजय रही। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में देहरादून की अर्का गोरिया, 800 मीटर में चमोली की अनीशा, 1500 मीटर में नैनीताल की अनु भट्ट, 5000 मीटर में पिथौरागढ़ की माया कुमारी, 10000 मीटर में हरिद्वार की सोनिया, 100 मीटर हर्डल में हरिद्वार की आयशा रहमान, 3000 मीटर स्टीपल चेज में रुद्रप्रयाग की अंजलि, 21 किलोमीटर रेस वॉक में काशीपुर की पायल, लंबी कूद में चंपावत की भगवती बिष्ट, ट्रिपल जंप में उत्तरकाशी की तक्षशिला चौहान, गोला फेंक में हरिद्वार की वृद्धि सचदेवा, चक्का फेंक में देहरादून की आरुषि, हैमर थ्रो में पिथौरागढ़ की इंदिरा, भाला फेंक में देहरादून की निकिता रावत व हेप्टाथलन में ऊधमसिंह नगर की नीतू चंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता से जो एथलीट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों को पूरा करेंगे वे जून से सितंबर तक आयोजित होने वाली इंडियन ओपन एथलेटिक्स सीरीज, भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर स्टेट, न्यू दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप व जयपुर में आयोजित होने वाली इंडियन ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पिथौरागढ़ के जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता विनोद पोखरियाल, संदीप शर्मा, केजेएस कलसी, एमसी शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें