जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित तीसरे केएन नौटियाल इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को सामपन हो गया। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में सोशल बलूनी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएएमएस क्रिकेट अकादमी को हरा चैंपियनशिप अपने नाम की।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और क्रिकेट अकादमियों की कुल नौ टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में क्रिकेट कोच रवि नेगी मुख्य अतिथि और भारतीय महिला व डब्ल्यूपीएल क्रिकेट खिलाड़ी नंदिनी कश्यप व प्रेमा रावत विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के महत्व के बारे में बताया। अंत में विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी, पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।