फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: लॉ कॉलेज के परिसर में दिखाई दिया गुलदार सीसीटीवी में कैद, रिहायशी इलाके में भी दस्तक से डरे लोग

Sat, 10 Dec 2022 12:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

स्थानीय निवासी शेखर बंसल ने बताया कि इस संबंध में आसपास के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि रिहायशी इलाके में गुलदार कभी भी किसी पर हमला कर सकता है। कहा कि यह पहला मौका है जबकि गुलदार रामपुर-शंकरपुर गांव में घनी आबादी क्षेत्र में दिखाई दिया है।
विज्ञापन
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर-शंकरपुर क्षेत्र में बीती बृहस्पतिवार की रात्रि को लॉ कॉलेज के परिसर में गुलदार दिखाई दिया। आबादी क्षेत्र में गुलदार के दिखाई देने से लोग डरे हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक-दूसरे को सावधान कर रहे हैं। गुलदार के मूवमेंट के बाद वन विभाग ने भी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। शुक्रवार को गुलदार कैंचीवाला गांव में भी दिखाई दिया।

विज्ञापन


बीती रात्रि गुलदार कॉलेज के परिसर में घुस गया। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार दिखाई देने के बाद से आसपास के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय निवासी शेखर बंसल ने बताया कि इस संबंध में आसपास के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि रिहायशी इलाके में गुलदार कभी भी किसी पर हमला कर सकता है।

उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जबकि गुलदार रामपुर-शंकरपुर गांव में घनी आबादी क्षेत्र में दिखाई दिया है। बता दें कि इससे पहले गुलदार कई दिनों तक कांसवाली कोठड़ी ग्राम पंचायत में सक्रिय था। यहां गुलदार ने शहबान नाम के युवक पर झपटा भी मारा था। यहां कई दिनों तक गुलदार का मूवमेंट बना हुआ था। गुलदार दिन में भी दिखाई दे रहा था। आशंका जताई जा रही है कि यह वही गुलदार है, जो अब रामपुर शंकरपुर क्षेत्र में पहुंच गया है।
विज्ञापन


ये भी पढें...उत्तराखंड पीसीबी: NOC रद्द करने पर प्लास्टिक उद्योग संगठनों ने स्टे के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका
विज्ञापन


चोहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ऐडी सिद्दकी ने बताया कि गुलदार की लास्ट लोकेशन कैंचीवाला गांव में दिखाई दी है। कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से रात के समय विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुलदार दिखाई देने पर इसकी जानकारी वन विभाग को दें। घरों के बाहर उजाला रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें