फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी एस्टेट आरकेडिया में गुलदार का आतंक, दहशत

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ कुत्ते को निवाला बनाता गुलदार।
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी से सटे टी स्टेट आरकेडिया में इन दिनों गुलदार का जबरदस्त आतंक है। गुलदार बीते कुछ दिनों में एक गाय व चार कुत्तों को निवाला बना चुका है। गुलदार की इलाके में मौजूदगी से आसपास के लोगों मेें दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

भाजपा नेता तजेंद्र सिंह की अगुवाई में क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिजड़ा लगाने के साथ ही विभागीय कर्मचारिचयों की तैनाती की जाए ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो गुलदार किसी भी दिन किसी ग्रामीण पर हमला कर सकता है इससे मुसीबत खड़ी हो सकती है। इससे पहले सहस्रधारा, डोईवाला जैसे इलाकों में भी गुलदार के आतंक की बात सामने आयी थी। भाजपा नेता तजेंद्र सिंह का कहना है कि लोग रात के बजाए दिन में भी क्षेत्र से गुजरने में कतराने लगे हैं। सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें