फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में गुलदार ने किया बच्ची का शिकार, मौत

Wed, 20 Jul 2016 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन
टिहरी में धारमंडल पट्टी के म्यांडा गांव में गुलदार ने आठ साल की बच्‍ची पर हमला कर दिया। जिसमें बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात म्यांडा गांव में गुलदाल ने घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर हमला ‌कर दिया, जिससे बच्‍ची की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने गुलदार को मांरने की मांग की है।

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

हर रोज दिखता है गुलदार, ग्रामीण परेशान
वहीं हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र में गुलदार की लगातार दस्तक से ग्रामीण परेशान हैं। गुलदार पालतू मवेशियों को निशाना बना रहा है। सोमवार को करीब 11 बजे रसूलपुर तेलीवाला के ग्रामीण जोति सिंह, बिरबती, प्रवीण, सुधीर और काला अपने खेत में धान लगा रहे थे।
विज्ञापन


उनके पास उनका पालतू कुत्ता भी खेत था। पड़ोस के खेत में हरि घास में से अचानक गुलदार आया और कुत्ते पर हमला बोल दिया। इस पर धान लगा रहे किसानों ने गुलदार का पीछा किया तो गुलदार ने कुत्ते को छोड़ दिया। वह गंभीर रूप से घायल है। उसके बाद किसान गुलदार के डर से धान लगाना बंद कर अपने घर आ गए। मौके पर धनौरी चौकी प्रभारी राजेश कुमार, वन विभाग के बीट अधिकारी पंकज शर्मा व जगमोहन कंडारी आदि पहुंचे।

क्षेत्र के शिवदासपुर तेलीवाला, दौलतपुर, जादवपुरी, बाहादरपुर सैनी, कमालपुर सैनी बांस, शांतरशाह, जसवावाला, कोटाखेडा, कोटा मुरादनगर, आसफनार ग्रंट, हजारा ग्रंट, इंर गढ, खालाटिरा, डालूवाला कला, डालूवाला खुर्द, डालूवाला मजवाता, रसूलपुर टोगिया, टकाभरी, सोहलपुर, माजरी, राजपुर, गढ़, मीरपुर, कुतुबपुर, पुरणपुर, आन्नेकी, आन्नेकी-2, औंरगाबाद, रोशनाबाद, हेतमपुर आदि गांव में गुलदार ने अपना आतंक मचा रखा है।

ग्रामीण नकली राम सैनी, लवकेश सैनी, राजीव कुमार, मीर आलम, जान आलम, सत्तार अली, धर्मवीर सैनी, दिनेश पुरी, विजय पुरी, रिजवान मलिक, पवन पाल व मदन लाल आदि ने बताया कि हर रोज कहीं न कहीं गुलदार दिखाई देता रहता है। खानपुर रेंज के रेंजर एके ध्यानी ने बताया कि क्षेत्र में जहां भी गुलदार की घटनाएं हो रही हैं। वहां गश्त बढ़ाई जाएगी। ग्राम प्रधान अंजुम अंसारी ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें