फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन ठगी के पीड़ित आज यहां दर्ज कराएं शिकायत

Wed, 20 Jul 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जमीन धोखाधड़ी के मामलों की सुनवाई के लिए बुधवार से देहरादून पुलिस एक नई पहल शुरू करने जा रही है। आज पुलिस लाइन में विशेष शिविर लगाकर जमीन जालसाजी के मामलों की सुनवाई करने के साथ ही उनका निस्तारण भी किया जाएगा। कोई भी शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन


जमीन धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल की अगुवाई में चल रही एसआईटी काफी प्रभावी रही है। अब तक करीब 240 मुकदमों में 270 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

साथ ही दो से तीन बार जालसाजी में संलिप्त होने वाले करीब 14 लोगों की हिस्ट्री शीट खोलने की भी कार्रवाई की गई है, जिससे घोटाले बाजों में हड़कंप है। इसी कड़ी में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में सुबह दस बजे शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि पुलिस महानिदेशक एमए गणपति शिविर का उद्घाटन करेंगे। शिविर में एसआईटी की ओर से पूर्व में हुई भूमि घोटालों की समीक्षा के साथ ही आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

शिविर में एसआईटी टीम के साथ ही कई पुराने अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आईजी ने कहा कि भूमि की धोखाधड़ी से पीड़ित लोग शिविर में आकर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें