फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कमरे में घुसा गुलदार, 10 घंटे बाद हुआ कैद

Mon, 20 Jun 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरिद्वार में रेलवे स्टेशन से सटी निर्मला छावनी कालोनी में सुबह नौ बजे एक घर में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। घर में मौजूद 18 वर्ष की बेटी ने गुलदार को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दिनभर इसे पकड़ने के लिए दिनभर कई तरीके अजमाते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिर शाम 7 बजकर 35 मिनट पर को मिर्च का धुआं लगाने के बाद गुलदार बाहर निकला और पिंजरे में कैद हो गया।

रविवार सुबह निर्मला छावनी निवासी राजेंद्र जैन अपने घर के बाथरूम में नहाने गए थे। खिड़की से उन्होंने देखा कि घर की दीवार पर एक गुलदार चढ़ा हुआ है। जब तक वह बाथरूम से बाहर निकले तब तक गुलदार उनके कमरे तक पहुंच गया। राजेंद्र जैन ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


आवाज सुनकर नाश्ता बना रही राजेंद्र जैन की पत्नी रचना और बगल वाले कमरे में मौजूद बेटी आयुषी बाहर की तरफ दौड़ीं। आयुषी बेड शीट लेकर गुलदार की तरफ दौड़ी तो गुलदार एक कमरे में घुस गया। कमरे में घुसते ही उसने बाहर से कुंडी लगा दी। राजेंद्र जैन के बेटे रजत ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ एचके सिंह और हरिद्वार वन प्रभाग के रेंजर महेश प्रताप सेमवाल के साथ पहुंचे वनकर्मियों ने दरवाजे पर पिंजरा लगा कर कमरा खोला तो गुलदार अंदर ही अंदर से दूसरे कमरे में चला गया। पिंजरे के अंदर कुत्ते का बच्चा भी रखा लेकिन गुलदार फिर भी बाहर नहीं निकला।

शाम को 7.35 पर वन विभाग के कर्मचारियों ने कमरे के दरवाजे से मिर्च का धुआं लगाया। धुआं लगाते ही गुलदार दरवाजे पर आया और पिंजरे में कैद हो गया। डीएफओ एचके सिंह ने बताया कि गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। गुलदार को चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें