फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्होंने गायत्री मंत्र लेखन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 322 किताबों में 7 लाख से ज्यादा बार लिखा मंत्र

Wed, 22 May 2019 08:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले गुजरात के मंगलदास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शांतिकुंज की ओर से चलाए जा रहे गायत्री मंत्र लेखन अभियान में गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा निवासी मंगलदास ईश्वरदास कडिया ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। मंगलदास ने 2013 से वर्ष 2019 के बीच 7 लाख 72 हजार 8 मंत्रों का लेखन किया।

विज्ञापन


उन्होंने 322 गायत्री मंत्र लेखन किताबों का अनवरत लेखन किया है। विश्व रिकॉर्ड इंडिया की प्रमुख सदस्य भारवी पटेल ने इस आशय का प्रशस्ति पत्र और मेडल सोमवार को मोडासा में मंगलदास को सौंपा।

गायत्री मंत्र लेखन पर विश्व रिकॉर्ड बनने पर शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या ने कहा कि गायत्री महामंत्र को सूर्य की उपासना के लिए सबसे सरल और फलदायी मंत्र माना गया है। यह महामंत्र निरोगी जीवन के साथ-साथ यश, प्रसिद्धि, धन और  ऐश्वर्य देने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, गायत्री महामंत्र का लेखन साधक को जप से कई गुना अधिक लाभ पहुंचाता है। यही कारण है कि गायत्री परिवार के असंख्य साधक इस अभियान में शामिल होकर लेखन कार्य में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार गुजरात के मोडासा के मंगलदास ईश्वरदास कडिया द्वारा विश्व रिकार्ड बनाना एक गौरव प्रदान करने वाला है। इससे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी शांतिकुंज परिवार सहित गायत्री चेतना केन्द्र मोडासा परिवार ने मंगलदास को बधाई दी।

वहीं, मंगलदास का कहना है कि गायत्री महामंत्र लेखन में विश्व रिकॉर्ड बनाना गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्यश्री, माता भगवती देवी शर्मा, डा. प्रणव पंड्या और शौलदीदी के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें