आरोपी के ट्विटर अकाउंट पर उसके सरकारी सुविधाओं के साथ मौज मस्ती करते हुए कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। इनमें उत्तराखंड की फोटो भी शामिल हैं। किरण पटेल ने जुलाई, अगस्त से दिसंबर 2022 तक ऋषिकेश परमार्थ निकेतन, देहरादून के मालदेवता, केदारनाथ धाम समेत कई जगह की फ़ोटो ट्वीट की है।
सूत्रों का कहना है कि किरण पटेल ने उत्तराखंड में भी सरकारी सुविधाओं पर केदारनाथ धाम की यात्रा हेलीकॉप्टर से की। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन का कहना है कि ट्विटर पर अपलोड फ़ोटो और लोकेशन के आधार पर जांच कराई जाएगी। यदि आरोपी ने यहां भी फर्जी तरीके से सरकारी सुख सुविधाएं ली होंगी तो कार्रवाई होगी। बता दें कि श्रीनगर पुलिस ने आरोपी ठग किरण पटेल को एक आलिशान होटल से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह पीएमओ का अफसर बनकर वहां सरकारी सुविधाओं में ठहरा था।