फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गेस्ट टीचरों को बड़ा झटका, महीने भर में ही नौकरी से हुई छुट्टी!

Wed, 12 Oct 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
टीचर - फोटो : demo pic
प्रदेश में कुछ गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के एक महीने बाद सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इससे नाराज गेस्ट टीचरों ने 20 अक्तूबर से शिक्षा निदेशालय में आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है। संगठन ने दीपावाली न मनाने का भी निर्णय लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
टीचर - फोटो : Demo pic
संगठन ने कहा कि दिवाली पर सरकार विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रमोशन और बोनस का तोहफा देने जा रही है। वहीं, उनके साथ नियुक्ति के नाम पर मजाक किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : AmarUjala
नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत गेस्ट टीचरों को इसी वर्ष सितंबर में नियुक्तियां मिलीं, लेकिन नियमित टीचरों के मिलते ही कुछ गेस्ट टीचरों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के दौरान खुद मुख्यमंत्री उनके आंदोलन में शामिल हुए।

4 of 7
मंत्री प्रसाद नैथानी
उनके समर्थन में वे पूरी रात कनक चौक पर धरने पर रहे। वहीं, शिक्षा मंत्री ने भी कई दिनों तक उनके समर्थन में सड़क पर धरना दिया, लेकिन अब नियुक्ति के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दौलत जगूड़ी ने कहा कि सरकार ने उनके लिए सुरक्षित भविष्य का वादा किया, लेकिन गेस्ट टीचरों को अब बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
शिक्षक - फोटो : pti
30 से अधिक गेस्ट टीचरों को बाहर कर दिया गया है। इसके विरोध में गेस्ट टीचर दिवाली नहीं मनाएंगे। वहीं, संगठन 20 अक्तूबर से शिक्षा निदेशालय में आमरण अनशन शुरू करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
स्कूल
केस नंबर एक 
राजकीय इंटर कॉलेज बग्याली जनपद पौड़ी गढ़वाल में कार्यरत गेस्ट टीचर कृष्ण चंद पंत को नियमित टीचर के कार्यभार ग्रहण करने पर चार अक्तूबर 2016 को कार्यमुक्त कर दिया गया। स्कूल प्रिंसिपल ने अपने आदेश में कहा कि अपर निदेशक गढ़वाल मंडल के आदेश पर उन्हें कार्यमुक्त किया जाता है। 

केस नंबर दो  
टिहरी जाखणीधार ब्लॉक के जीआईसी कलोग में कार्यरत सहायक अध्यापक एलटी राजेश लाल की नियमित टीचर के कार्यभार ग्रहण करने पर सेवा समाप्त कर दी गई। तीन अक्तूबर 2016 को यह कहते हुए कि नियमित टीचर की नियुक्ति होने पर उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्कूल - फोटो : concept photo
केस नंबर तीन 
देहरादून जिले के राजकीय इंटर कॉलेज केराड में कार्यरत महावीर सिंह को तीन अक्तूबर को कार्यमुक्त कर दिया गया। उनके कार्यमुक्त आदेश में कहा गया कि नियमित टीचर के कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें कार्यमुक्त किया जा रहा है। 

सीधी भर्ती के टीचर मिलने पर गेस्ट टीचरों को कार्यमुक्त किया गया है। कार्यमुक्त किए गए टीचरों को ब्लॉक, जनपद या फिर मंडल स्तर पर जहां कहीं भी पद रिक्त होंगे उन पदों पर समायोजित किया जाएगा।
-आरके उनियाल, अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें