फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी : नवंबर माह में नौ प्रतिशत घटा राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीएसटी की नई दरों के लागू होने के बाद राजस्व पर दिखा असर
विज्ञापन

- अक्तूबर माह की तुलना में नवंबर माह में 56 करोड़ कम मिला राजस्व
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जीएसटी की नई दरों के लागू होने से आम लोगों को राहत मिली है। संशोधित दरों का असर राजस्व पर दिखाई देने लगा है। अक्तूबर माह की तुलना में नवंबर माह में 56 करोड़ रुपये का कम राजस्व मिला है।
केंद्र सरकार ने 22 सितंबर 2025 से जीएसटी की नई संशोधित दरें लागू की है। इसमें कई वस्तुओं को कर मुक्त किया गया। जबकि 12 व 28 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आने वाली वस्तुओं पर टैक्स की दर को पांच प्रतिशत किया। जीएसटी दरों में छूट देने से आम लोगों को महंगाई से राहत मिली। लेकिन इसका असर जीएसटी से मिलने वाले राजस्व पर पड़ा है। अक्तूबर महीने में प्रदेश को एसजीएसटी से 858.29 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि नवंबर माह में 801.46 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष से तुलना करें तो जीएसटी राजस्व में 7.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नवंबर माह तक एसजीएसटी से 6100 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। जो चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवंबर माह तक जीएसटी से कुल 6559.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है। जीएसटी की नई दरों से राजस्व में आई कमी की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार जीएसटी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। राज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल, आईटीसी के रिकॉर्ड से जीएसटी चोरी करने वाली फर्मों व व्यापारियों का पता लगा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें