फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर जीएसटी का छापा, 14 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Fri, 05 Jun 2026 11:36 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीआईयू टीम ने जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल व डाटा विश्लेषण की सूचना के आधार हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी छापा मारा। कार्रवाई में विभाग ने टैक्स संबधित दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (सीआईयू) की टीम ने हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर छापा मार कर 14 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान ने कंपनी ने 12 करोड़ का जीएसटी जमा कराया है।

विज्ञापन


राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर सीआईयू टीम ने जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल व डाटा विश्लेषण की सूचना के आधार हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी छापा मारा। कार्रवाई में विभाग ने टैक्स संबधित दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए। डिजिटल डाटा की जांच के लिए टीम ने फॉरेंसिक टीम की मदद ली। जांच में पाया गया कि कंपनी के टर्न ओवर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन जीएसटी कम जमा किया जा रहा था। विभाग ने इनपुट टैक्स क्रेडिट, माल की आवक, माल परिवहन करने वाले वाहन की क्षमता और मालवाहक वाहन की लोकेशन के आधार पर टैक्स चोरी पकड़ी है।

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 18 अफसरों के प्रभार बदले, आईपीएस निवेदिता कुकरेती बनीं आईजी कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कंपनी की ओर से फर्जी बिल बना कर आईटीसी का लाभ लेने के लिए कर देयता को कम की जा रही थी। कुछ फर्मों से माल की खरीद दिखाई गई, जबकि ई-वे बिलों से पाया गया वास्तविक रूप से माल आया ही नहीं है। कंपनी ने बीते दो वित्तीय वर्षों में 14 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। कार्रवाई के दौरान ही कंपनी ने 12 करोड़ की जीएसटी जमा की है। कंपनी के टैक्स संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है। टीम में उपायुक्त विनय पांडेय, योगेश मिश्रा, निखिलेश श्रीवास्तव, अजय बिरथरे, अर्जुन राणा, सहायक आयुक्त केके पांडे, योगेश रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें