फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: जीएसटी लगने के बाद दिखा असर, डेढ़ से 25 रुपये तक बढ़ गए डब्बा बंद खाद्य पदार्थों के दाम

Tue, 19 Jul 2022 02:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

ऋषिकेश में संवाददाता ने अलग-अलग स्थानों पर दुकानों में जाकर पड़ताल की। सभी जगह अनाज के दाम बढ़े हुए मिले जबकि दूध के दाम एक, दो दिन बढ़ने की जानकारी मिली।  
विज्ञापन
राशन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैकेट और डिब्बा बंद, लेबल युक्त अनाज को जीएसटी के दायरे में लाने का असर बाजार पर दिखने लगा है। आटे के पैकेट पर प्रति किलो डेढ़ रुपये तो घी के डिब्बे के दाम में 25 रुपये तक का इजाफा हो गया है। ऋषिकेश में संवाददाता ने अलग-अलग स्थानों पर दुकानों में जाकर पड़ताल की। सभी जगह अनाज के दाम बढ़े हुए मिले जबकि दूध के दाम एक, दो दिन बढ़ने की जानकारी मिली।  

विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित व्रत मार्ट में अनाजों के दाम बढ़े हुए मिले। इसके बाद लाजपत राय रोड से सटे गोल मार्केट में पहुंचे। यहां पर भी बिष्ट जनरल स्टोर में पैकेट बंद अनाज के दाम में पहले अधिक मिले। इसके बाद रिपोर्टर लक्ष्मणझूला रोड स्थित कृष्णा जनरल स्टोर पर पहुंचे। यहां पर भी जीएसटी लगने के बाद अनाज के दाम बढ़ गए हैं। रेलवे रोड स्थित वैष्णवी टेडर्स के यहां दूध, दही पुराने दाम पर ही बिक रहा था। बताया गया कि सुर्कलर जारी होने के बाद ही दूध और दही के दाम बढ़ेंगे। 

GST: महंगा हुआ खाना, महिलाओं की रसोई का बजट भी गड़बड़ाया, जानें आज से क्या-क्या दायरे में आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, देहरादून में दही पहले 75 रुपये किलो थी जो अब बढ़कर 80 रुपये किलो हो गई है। छाछ अभी तक 24 रुपये किलो थे जो बढ़कर 25 रुपये किलो हो गए हैं। पनीर ओर दूध में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 

यह है वस्तुओं के दाम
वस्तु               पुराना दाम       नया दाम
आटा                27-              28.50
चने की दाल       70                73.50
काला चना         60                  63
अरहर की दाल  100               105
मूंग छिलका      100                105
मलका             90                   94.50
देशी घी            550                 578
गुड़                 40                    42
सूजी               30                     32

नोट- सभी सामान किलोग्राम में है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें