कितना है जीएसटी, किसी को खबर नहीं
चकराता रोड, बिंदाल पुल के निकट स्थित एक यूनिफार्म की दुकान पर आए अभिभावकों से जब पूछा गया कि आपने जो यूनिफार्म खरीदी है, उस पर कितना जीएसटी कटा है तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। ना ही उन्हें यह पता कि जीएसटी कितना है, जबकि नियमानुसार, अगर कोई ड्रेस एक हजार रुपये कीमत तक की है, उस पर पांच प्रतिशत और इससे अधिक कीमत वाली पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है।
करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका
राजधानी में जीएसटी चोरी के इस खेल से सरकार को करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। कोरोना महामारी के बाद सर्दियों में इस साल पहली बार स्कूल खुले हैं। दो साल के गैप के बाद बच्चों को यूनिफार्म की जरूरत पड़ रही है। सर्दियों के ब्लेजर से लेकर ट्रैक सूट की कीमत एक हजार रुपये से ऊपर ही है। यूनिफार्म की दुकानों पर दिनभर भीड़ जमा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि हर साल करोड़ों की टैक्स चोरी हो रही है।
क्या बोले अभिभावक
हम यहां राजपुर रोड पर ड्रेस खरीदने आए। हमने जीएसटी बिल मांगा तो नहीं दिया गया। असल में ड्रेस की कितनी कीमत है, उस पर टैक्स ले रहे हैं या नहीं। सरकार को दिया जा रहा है या नहीं, कुछ पता नहीं। इस पर जीएसटी विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए। - वीके डोभाल, अभिभावक, इंदिरानगर
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आज बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, इस साल रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार
क्या बोले अधिकारी
विभाग के स्तर से शिकायतों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यूनिफार्म से संबंधित एक मामले में शनिवार को ही कार्रवाई की गई है। अगर दूसरी जगहों पर भी ऐसी शिकायत मिली तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
- यशपाल सिंह, उपायुक्त, राज्य कर विभाग