फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: GRP कर्मी ने मंगेतर से बनाए संबंध, 10 दिन बंधक बनाकर रखा, फिर तोड़ा रिश्ता...अब सामने आया एक और सच

Thu, 29 Aug 2024 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

आरोप है कि आरोपी ने रुड़की आकर छात्रा से रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में संबंध बनाए। इसके बाद छात्रा ने शादी का दबाव बनाया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगनी के बाद पंजाब में तैनात जीआरपी के कर्मचारी ने मंगेतर को घर ले जाकर संबंध बनाए और बाद में रिश्ता तोड़ दिया। अब छात्रा ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। छात्रा का आरोप है कि उसका दूसरी महिला से भी संबंध है। मंगेतर अब दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रुड़की गंनगहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवती बीएड की छात्रा है। छात्रा करीब एक साल पहले एक सत्संग में पंजाब के जालंधर गई थी। इसी दौरान छात्रा का कोई परिजन रेलवे स्टेशन के पास से गायब हो गया था। छात्रा ने इस बाबत जालंधर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दौरान वहां पर तैनात एक जवान ने उसका मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद जवान उसके साथ बात करने लगा। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

Roorkee: अचानक टूटा लोहित एक्सप्रेस के AC कोच का कंट्रोल आर्म बोल्ट, कर्मचारी की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर पोस्ट के बाद खुला एक और राज

आरोप है कि आरोपी ने रुड़की आकर छात्रा से रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में संबंध बनाए। इसके बाद छात्रा ने शादी का दबाव बनाया। इसके बाद उसने अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ जून माह में रुड़की के एक होटल में छात्रा से मंगनी की। छात्रा ने मंगनी के फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए। यह फोटो देख एक महिला ने छात्रा से बातचीत शुरू की और फाेटो में अंगूठी पहना रहे व्यक्ति के बारे में पूछा।

छात्रा ने बताया की उसके साथ मंगनी हुई है। इसके बाद महिला ने बताया कि वह तो उसे प्यार करता है और उनकी शीघ्र ही कोर्ट मैरिज होनी है। महिला ने अपने और युवक के फोटो छात्रा को भेजे। इसके बाद इनके बीच तकरार हुई। छात्रा ने मंगेतर को फोन कर इस बात की जानकारी दी लेकिन उसने मामला रफादफा कर दिया। कुछ दिन पहले मंगेतर रुड़की आया और छात्रा को अपने घर ले गया। छात्रा के परिवार को इसकी जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन

10 दिन तक बंधक बनाकर रखा

आरोप है कि छात्रा को 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। जब परिजनों ने दबाव डाला तो मंगेतर उसे लेकर रुड़की आया। युवती ने रुड़की आकर रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

इसमें शादी से पहले संबंध बनाने और रिश्ता तोड़ने समेत कई आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि मंगेतर शादी के लिए समय मांग रहा है जबकि वह दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी में है। छात्रा ने कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें